• Sat. Feb 14th, 2026

मथुरा में नए बस स्टैंड पर टोंटी उगल रहीं खौलता पानी

ByVijay Singhal

Apr 6, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नए रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों को खारा और गर्म पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है। ये सरकारी व्यवस्था का स्याह सच है। बाकायदा टिकट लेकर यात्री रोडवेज बसों में सफर करते हैं, लेकिन उनकी सुविधाओं पर अफसर ध्यान नहीं दे रहे हैं। बस स्टैंड पर पानी की बेहतर व्यवस्था नहीं है। टंकी से टोंटियों में गर्म खौलता पानी आ रहा है। पांच में से दो टोंटी बंद पड़ी हैं। अप्रैल की शुरुआत में ही गर्मी अपना असर दिखाने लगी है। बस स्टैंड पर इन दिनों नरी सेमरी मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं के साथ अन्य यात्रियों को यहां टिनशेड के नीचे गर्म हवा और गर्म पानी ही नसीब हो रहा है। बस स्टैंड पर शनिवार को अलग-अलग रूटों पर जाने वाले यात्री बस का इंतजार कर रहे थे। निगम के अधिकारियों ने यात्रियों के पीने के पानी के लिए पांच टोंटियां लगवाई हैं, लेकिन इसमें से तीन टोंटी पानी दे रही हैं वह भी खारे के साथ गर्म पानी उगल रही हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.