हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सुरीर के समीप यमुना एक्सप्रेस-वे पर नोएडा से आगरा की ओर जा रही बस में अचानक आग लग गई। लपटें देख चालक व परिचालक ने कूदकर जान बचाई। यमुना एक्सप्रेस-वे सुरक्षाकर्मियों के साथ सुरीर पुलिस मौके पर पहुंच गई। दमकल ने आग पर काबू पाया।नथाना हाईवे क्षेत्र के पदविहार निवासी बस चालक गंगाराम उर्फ शंभू शनिवार को मथुरा से बुकिंग की सवारियां लेकर नोएडा गए थे। शनिवार देर रात करीब डेढ़ बजे सवारियों को नोएडा छोड़कर यमुना एक्सप्रेस-वे होते हुए मथुरा लौट रहे थे। सुरीर कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला हरिया के पास चालक गंगाराम को बस में पीछे की तरफ आग लगी दिखाई दी। उसने बस को सड़क के किनारे खड़ा किया और परिचालक के साथ बस से कूद गए। दमकल ने आग पर काबू पाया, तब तक बस जल चुकी थी। पुलिस ने क्रेन की मदद से जली बस को टोल प्लाजा पर पहुंचवाकर वाहनों का आवागमन सुचारू कराया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
