मथुरा। कोसिकलां में रविवार को तहसील छाता के थाना कोसीकला की गोपालबाग पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव महरौली में अल्पसंख्यक समुदाय के दबंग लोगों ने गांव के ही रहने वाले रोशन पुत्र नारायण उम्र 47 वर्षीय के साथ पुरानी रंजिश को लेकर जबरन घेराबंदी कर मारपीट कर दी। घटना को देख बचाव को आये गांव के ही राजू पुत्र तुलसीराम एवं योगेश पुत्र तुलसीराम के साथ भी नामजदों ने मारपीट कर दी। घटना के बाद नामजद लोग घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही घायलों के परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। इस दौरान पीड़ित घायल व्यक्ति अपने परिजनों के साथ पुलिस से न्याय की गुहार लगाने के लिये थाना कोसीकला पहुंचे और पुलिस से घटना की जानकारी देकर घटना को अंजाम देने वाले लोगो के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग की। पीड़ित घायलों ने पुलिस को बताया कि मारपीट करने वाले उक्त लोग दबंग है। जो कि अक्सर गांव में ऐसी ही घटना करते रहते हैं। घायलों ने पुलिस को यह भी बताया कि उक्त लोगो के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे भी दर्ज है। पुलिस ने पीड़ितों को हर सम्भव कार्यवाही करने का भरोसा देते हुए चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेज दिया है। घटना के संबंध में घायल रोशन ने जानकारी दी।7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
