• Tue. Feb 17th, 2026

आश्रम में दबंगों ने संत को पीटा, ले गए डेढ़ लाख रुपये

ByVijay Singhal

May 26, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में पानीघाट के पास भैरव आश्रम में घुसकर दबंगों ने संत की पिटाई कर सामान फेंक दिया। संत की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है। वृंदावन कोतवाली की रंगजी चौकी क्षेत्र के परिक्रमा मार्ग स्थित भैरव आश्रम में पिछले करीब 6 साल से रहकर सेवा कर रहे संत रामेश्वरदास शिष्य बिहारी दास के साथ शुक्रवार रात 9 बजे आश्रम में घुसकर पिटाई करने एवं आश्रम में रखे डेढ़ लाख रुपये चोरी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित संत ने एक नामजद व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मूलरूप से मांट के मिरतानी निवासी संत ने बताया कि ग्वालियर निवासी नामजद कार से आश्रम में बदमाशों को लेकर आया और उसकी पिटाई करते हुए आश्रम में रखा सामान फेंक दिया। आश्रम को खाली न करने पर जान से मारने की धमकी दी। आश्रम में रखे डेढ़ लाख रुपये ले लिए। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। रंगजी चौकी प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि संत की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.