• Fri. Oct 31st, 2025

मथुरा में मामूली विवाद में चली गोली:एक व्यक्ति घायल, गंभीर हालत में आगरा रेफर

ByVijay Singhal

Oct 12, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना सदर बाजार क्षेत्र में मामूली विवाद के बाद गोली चलने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना औरंगाबाद गोकुल बैराज के पास करीब चार बजे हुई। घायल को जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, कृष्णा धाम कॉलोनी निवासी एक दंपती शनिवार शाम यमुना किनारे सैर के लिए जा रहे थे। रास्ते में एक नामजद युवक ने उनके साथ गाली-गलौज की। दंपती के विरोध जताने पर विवाद बढ़ गया। सूचना मिलने पर महिला का भाई राधाचरण निवासी मदैम मौके पर पहुंचा। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के दौरान नामजद युवक ने गुस्से में आकर राधाचरण के सीने में गोली मार दी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर बाजार प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने राधाचरण की गंभीर हालत देखते हुए उसे आगरा रेफर कर दिया। मौके पर मौजूद डॉक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि गोली सीने में लगी है और घायल की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह मामला गाली-गलौज के विवाद से जुड़ा पाया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान हो चुकी है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.