• Sat. Mar 28th, 2026

द्वारिकाधीश मंदिर में बंदूक सफाई के दौरान चली गोली, शस्त्र जब्त

ByVijay Singhal

Mar 23, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के द्वारिकाधीश मंदिर में बीते मंगलवार की शाम को बंदूक साफ-सफाई के दौरान गोली चल गई। इससे वहां मौजूद प्रबंधन समिति व सफाई कर रहे एक गन हाउस के कर्मचारी में भय व्याप्त हो गया। सूचना पर तत्काल पुलिस की टीम पहुंची। दो डबल बैरल, तीन बैरल लोडेड बंदूकों को जब्त किया गया। मामले में जांच की जा रही है। घटना को लेकर पुलिस ने कहा कि गनीमत है कि जब बंदूक से गोली चली, तब मंदिर बंद था। द्वारकाधीश मंदिर के पास 12 बोर की दो बंदूकों के लाइसेंस हैं। इसके अलावा तीन बैरल लोडिड बंदूकों के लाइसेंस एक दिवंगत पदाधिकारी के नाम पर हैं। मंगलवार की शाम सात बजे करीब मंदिर बंद था। उस वक्त एक आर्म्स स्टोर के कर्मचारी को बंदूकों की सफाई करने के लिए बुलाया गया था। मंदिर के रोकड़िया सत्यनारायण और अधिकारी डाॅ. अशोक वैद्य ने कर्मचारी को बंदूक निकाल कर दे दी। एक बंदूक लोड थी, जिससे फायर खुल गया। मंदिर में गोली चलने से वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। गोली चलने से मंदिर प्रबंधन में खलबली मच गई। कोतवाली प्रभारी रवि त्यागी ने बताया कि बंदूक सफाई के दौरान चली, उस वक्त मंदिर बंद था। बंदूकों को जब्त कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.