हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नालों को पाट कर किए अतिक्रमण पर दैनिक जागरण के अभियान पर जिला प्रशासन और नगर निगम ने संज्ञान लिया है। डीएम ने नगर आयुक्त के साथ शहर के प्रमुख भैंस बहोरा नाले के पानी की निकासी में आ रहे अवरोध को देखा। नाले में बांस डालकर गहराई नापी। पानी की निकासी में जगह-जगह मिले अतिक्रमण पर कार्रवाई के निर्देश दिए। ट्रांसफारमर एवं कनेक्शन बॉक्स को हटाए जाने के निर्देश बिजली अधिकारी को दिए। अब नगर निगम नालों पर किए गए अतिक्रमण को बिना नोटिस बुलडोजर के जरिए ध्वस्त करेगा। मीडिया ने नालों को पाटने के साथ अतिक्रमण किए जाने पर तीन दिवसीय अभियान चलाया। दैनिक जागरण ने शहर के प्रमुख बीएसए मार्ग, भूतेश्वर तिराहा एवं नया बस स्टैंड स्थित रेलवे अंडरपास पर होने वाले जलभराव और घंटों यातायात बाधित होने पर खबरें प्रकाशित कीं। बुधवार की सुबह डीएम चंद्र प्रकाश सिंह एवं नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने भैंस बहोरा से गुजर रहे नाले की हकीकत को देखा। डीएम ने भैंस बहोरा के नाले को पीछे गलियों में होकर देखा। अधिकारी अंदर पहुंचे तो नाले पर पड़े स्लैब पर भैंस बंधी मिली। पशुपालक द्वारा भैंस का गोबर नाले में ही बहाया जाता है। संबंधित पशुपालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा। डीएम ने बांस को नाले में डालकर उसकी गहराई को देखा। नाले में गंदगी भरी पाई गई। इसके बाद भैंस बहोरा मार्ग पर नाले की चौड़ाई बढ़ाने में अवरोधक बने बिजली के ट्रांसफारमर एवं केबिल बाक्स को देखा। शहरी एक्सईएन आशीष गुप्ता को मौके पर बुलाकर तत्काल हटवाने के निर्देश दिए। नाले में गंदगी मिलने पर नाराजगी जाहिद की। डीएम व नगर आयुक्त ने इस पूरे नाले में जगह-जगह पानी अवरुद्ध होने की बारीकी को जाना। नगर आयुक्त को निर्देश दिए कि नाला चौड़ा करने के साथ ही जहां भी अतिक्रमण एवं नालों को पाट रखा है, उसे हटवाया जाए। डीएम ने पत्रकारों को बताया, शहर में जलभराव की समस्या गंभीर है। इससे ब्रजवासियों को खासी परेशानी उठानी पड़ती है। बीएसए मार्ग पर जलभराव न हो, इसके लिए नाले के पानी की निकासी के कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने साफ कहा, नाले पाटने एवं अतिक्रमण बिना नोटिस हटाया जाएगा। सभी से अपील की है कि वे खुद अतिक्रमण हटाकर नाला खोल दें, अन्यथा नगर निगम ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करेगी। नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने बताया, भैंस बहोरा में नाला चौड़ा किया जाएगा, ताकि पानी की निकासी हो सके। भैंस बहोरा नाला चौड़ा किया जाएगा। मुख्य रूप से अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार, क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक राजकुमार लवानिया मौजूद रहे।
7455095736
