• Wed. Mar 25th, 2026

बंसीवट में अवैध कुटियों पर चला बुलडोजर:एसडीएम के आदेश पर एक दर्जन कुटियां ध्वस्त

ByVijay Singhal

Mar 25, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी नजेव्स चीफ विजय सिंघल
मथुरा के राधा कृष्ण की महारास स्थली बंसीवट में बनी अवैध कुटियाओं को मंगलवार को जेसीबी की मदद से हटा दिया गया। एसडीएम मांट ऋतु सिरोही के आदेश पर राजस्व विभाग, बृज तीर्थ विकास परिषद और थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। इस दौरान एक दर्जन अवैध कुटियां ध्वस्त की गईं। प्रशासन ने अवैध कब्जाधारियों को चेतावनी दी है कि भविष्य में दोबारा कुटिया बनाने का प्रयास करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि बंसीवट में तहसील प्रशासन ने पुरानी कुटियाओं को नंबर आवंटित किए हुए हैं, जिनमें 34 कुटियाओं को वैध माना गया था। बृज तीर्थ विकास परिषद भी बंसीवट की विभिन्न व्यवस्थाओं पर नजर रखता है। इसके बावजूद, कई साधु वेशधारियों ने अवैध रूप से कुटियां बना ली थीं और कुटिया बनाने के नाम पर कई प्राचीन पेड़ भी काट डाले थे। कार्रवाई से पहले परिषद और तहसील टीम ने अवैध कुटियाओं को चिन्हित किया था। लेखपाल रिंकू सिंह ने बताया कि यदि भविष्य में बंसीवट के पौराणिक स्वरूप के साथ किसी ने छेड़छाड़ की तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक हरिशंकर सिंह, नितेश सिंह और एसआई अवधेश सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.