• Wed. Feb 11th, 2026

गणेशरा रोड पर अशोका हाइट्स पर कभी भी चल सकता है बुलडोजर

ByVijay Singhal

Nov 27, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गणेशरा रोड स्थित आगरा नहर पर बनी 156 फ्लैट्स की मल्टीस्टोरी बिल्डिंग अशोका हाइट्स पर कभी भी बुलडोजर चल सकता है। सिंचाई विभाग द्वारा इस बिल्डिंग पर चस्पा किए नोटिस का समय पूरा हो चुका है। सिंचाई विभाग की इस कार्रवाई से फ्लैट खरीदने वाले लोग सकते हैं। आगरा खंड नहर पर कब्जा करके वर्ष 2011 में अशोका हाइट्स को तैयार किया गया। सिंचाई विभाग, नगर निगम, एमवीडीए के अधिकारियों की साठ-गांठ के चलते दो वर्ष में ही छह मंजिला इमारत बन गई। सिंचाई विभाग के अधिकारियों की 2017 में नींद खुली और उन्होंने ध्वस्तीकरण के लिए निशान भी लगा दिए। कुछ लोगों ने इसमें हाईकोर्ट में रिट दाखिल की। विभाग ने बिल्डिंग पर 17 नंवबर 2022 को नोटिस चस्पा कर दिया। इसमें लोगों से सात दिन के अंदर इसे खाली करने को कहा गया था। सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता बच्चन सिंह ने बताया कि विभाग ने अपनी कार्रवाई पूरी कर दी है। अब विभाग कभी भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कर सकता है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों की मानें तो यह नाला कहीं 80 फुट है तो कहीं 120 फुट इसकी चौड़ाई है। यह रिकार्ड में दर्ज है कि कहां पर नाले की कितनी चौड़ाई है। इस माप के आधार पर विभाग के अधिकारी चिन्हीकरण कर चुके हैं। मथुरा। महाविद्या कॉलोनी की लीज भूमि को फ्री होल्ड किए जाने को लेकर 27 नवंबर को दोपहर 2 बजे श्री गिर्राजजी मंदिर निकट महाविद्या चौराहा पर स्थानीय निवासियों की बैठक होगी। यह जानकारी राजकुमार खंडेलवाल ने दी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.