हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्री तिलकद्वार अग्रवाल धर्मशाला में भव्य लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें नवनिर्मित प्रशासनिक कक्ष, प्रतीक्षालय, कैंप कार्यालय एवं धुंधूर वाला सभागार का विधिवत उद्घाटन किया गया। इन कक्षों का निर्माण समाज के दिवंगत स्व. प्रह्लाद दास सर्राफ, स्व. निर्मल अग्रवाल तथा स्व. बांकेलाल सर्राफ की स्मृति में कराया गया है। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के गन्ना विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण रहे। उन्होंने लोकार्पण पट्टिकाओं का अनावरण कर भवनों का उद्घाटन किया। विशिष्ट अतिथि जयंती प्रसाद अग्रवाल, प्रमोद गर्ग कसेरे, गोविंद मित्तल, अशोक बंसल, सुभाषचंद्र थे। धर्मशाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष इंजीनियर हरिओम अग्रवाल, प्रधानमंत्री कृष्णमुरारी, शिवकुमार अग्रवाल, मुकेश गर्ग, मनोज कुमार अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल, अमित अग्रवाल, सीए योगेश आदि लोग मौजूद थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
