• Fri. Feb 13th, 2026

मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण की 100 वीं बोर्ड बैठक में 639.40 करोड़ रुपए का बजट पेश

ByVijay Singhal

Feb 22, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण की 100 वीं बोर्ड बैठक एतिहासिक रही। अब तक के सबसे बड़े बजट को इस बोर्ड बैठक में पारित किया गया एवम मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना में मथुरा के तीन उपनगर बरसाना, छाता और फरह में नई आवासीय योजनाओं के लिए भूमि क्रय की अनुमति प्रदान की गई। साथ जैंत और ग्राम बाटी में आवासीय योजनाओं को लांच करने की अनुमति दी गई।
बुधवार को उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सभागार में कमिश्नर ऋतु माहेश्वरी की अध्यक्षता में आयोजित मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण की 100 वीं बोर्ड बैठक कई अहम फैसलों के चलते यादगार बन गई। सचिव अरविंद कुमार द्विवेदी ने बैठक का एजेंडा प्रस्तुत किया। इसमें 639.40 करोड़ रुपए का वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए पुनरीक्षित बजट प्रस्तुत किया, जिसमें 435.73 करोड़ रुपए की आय का आंकलन किया गया है। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2024-25 के जून माह तक के लिए 272.40 करोड़ रुपए का एतिहासिक बजट रखा गया। मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के इतिहास में यह अब तक का सबसे बड़ा बजट है। इस के अलावा इस यादगार बोर्ड बैठक में जैंत में गोविंद विहार आवासीय योजना और ग्राम बाटी में हनुमंत विहार आवासीय योजना के लांचिग की भी अनुमति प्रदान कर दी गई। साथ ही बरसाना, छाता, फरह क्षेत्र में रहीमपुर आवासीय योजना के लिए भूमि क्रय करने की भी स्वीकृति दी गई। प्रदेश सरकार की संशोधित भवन उपविधि को लागू किया गया। इसमें पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने पर भवन की ऊंचाई को 10.5 से बढ़ाकर 12.5 मीटर कर दी गई है, जबकि 300 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्रफल के भूखंड में स्टिल पार्किंग सहित बहुआवासीय भवन की ऊंचाई 17.5 मीटर कर दी गई है। बैठक में उपाध्यक्ष नगेंद्र प्रताप ने भविष्य की विभिन्न योजनाओं का प्रस्तुतिकरण किया। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, नगर आयुक्त शशांक चौधरी, बोर्ड के सदस्य डीएन गोतम, नवीन मित्तल , विप्रा ओ एस डी प्रसून द्विवेदी, मुख्य लेखाधिकारी नागेंद्र त्रिपाठी, टाउन प्लानर रिचा कौशिक सहित विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारी मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.