• Wed. Feb 11th, 2026

बसपा ने कोसीकलां के चेयरमैन नरेंद्र व छाता के बॉबी को पार्टी से निकाला

ByVijay Singhal

Nov 24, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। निकाय चुनावों से पूर्व बसपा में भगदड़ मचनी शुरू हो गई है। पार्टी संगठन ने अनुशासनहीनता व पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निशाने पर रहे कोसीकलां के नगर पालिका परिषद चेयरमैन नरेंद्र गुर्जर, छाता नगर पंचायत के चेयरमैन चंद्र प्रकाश उर्फ बॉबी व छाता बसपा के सचिव महेश कुमार फालैन को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इस आशय का पत्र बसपा जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने जारी किया। उन्होंने बताया कि पार्टी हाईकमान के निर्देश पर उन्होंने तीनों को पार्टी से निष्कासित किया है। जानकारी रहे निकाय चुनावों को लेकर पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश पदाधिकारियों ने लखनऊ में बुलाई थी। इस बैठक में दोनों चेयरमैन तथा छाता के पार्टी सचिव को निकालने पर निर्णय लिया गया। जिसके बाद जिलाध्यक्ष ने इस संबंध में पत्र जारी किया। बसपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि विगत विधानसभा चुनावों से ही पार्टी मेें अनुशासनहीनता संबंधी शिकायतें मिल रहीं थीं। इन शिकायतों के बाद पार्टी ने उन्हें निष्कासित किया है। पिछले चुनाव में पार्टी के सिंबल पर दोनों ने चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी। उन्होंने बताया कि निकाय चुनाव में पार्टी हाईकमान का निर्णय ही अंतिम होगा।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.