• Sun. Feb 15th, 2026

बीएससी के छात्र का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, जेब से मिला सुसाइड नोट,

ByVijay Singhal

Jun 3, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना जमुनापार क्षेत्र स्थित शिवनगर निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का रेलवे ट्रैक पर शव मिला। मृतक के हाथ पर पैन से नाम और नंबर लिखा होने पर उसकी शिनाख्त हुई। वहीं जेब से सुसाइड नोट भी मिला है। गांव ढेरुआ स्थित रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मृत युवक की तलाशी ली तो उसकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला। इसके साथ ही उसके हाथ पर पैन से रूपेंद्र और मोबाइल नंबर लिखा था। मोबाइल फोन मिलाया और परिजन को जानकारी दी। मृतक की पहचान थाना जमुनापार के गांव तैयापुर स्थित शिवनगर निवासी रूपेंद्र (24) पुत्र रोहतक के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक युवक के पिता रोहतक सिंह ने बताया कि बेटा उसके साथ राजमिस्त्री का कार्य करता था। इसके साथ ही राया स्थित कॉलेज से बीसीए की पढ़ाई भी कर रहा था। बृहस्पतिवार शाम बाजार से चार माह के पुत्र के लिए दूध लेकर आया। गेहूं पिसाई के लिए चक्की पर डालने के बाद घर से निकला और उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला है। पुलिस ने उन्हें बताया है कि मृतक की जेब से एक पत्र मिला है उसमें पैसों के लेनदेन का ब्योरा तथा अपनी मौत के लिए खुद जिम्मेदार होने की बात लिखी है। सुसाइड नोट में लिखी बातें सुनकर परिजन बिलखने लगे। थाना प्रभारी सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। बावजूद यदि परिजन कोई तहरीर देते हैं तो मामले की जांच की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.