• Fri. Feb 13th, 2026

बीएसए ने वेतन रोकने का वापस लिया आदेश

ByVijay Singhal

Dec 15, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छात्रों की आनलाइन उपस्थिति दर्ज न करने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जिले के 1384 प्रधानाध्यापकों व प्रभारी प्रधानाध्यापकों का वेतन रोक दिया था। अब बीएसए रतन कीर्ति ने वेतन आदेश जारी करने के निर्देश दिए हैं। शिक्षक संगठन वेतन रोकने का विरोध कर रहे थे परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व इंचार्ज प्रधानाध्यापक को छात्र-छात्राओं की डिजिटल उपस्थिति दर्ज करने के आदेश दिए गए थे। 1539 विद्यालयों के प्रधानाचार्य में से केवल 155 ने ही उपस्थित दर्ज कराई है। 1384 प्रधानाध्यापकों ने उपस्थित दर्ज नहीं कराई है। बलदेव, कोसीकलां, वृंदावन में केवल एक-एक प्रधानाध्यापक ने उपस्थित दर्ज कराई है। 1384 प्रधानाध्यापकों का वेतन रोक दिया गया था। अब प्रधानाध्यापक भी आनलाइन हाजिरी लगा रहे हैं। बीएसए ने प्रधानाध्यापकों का वेतन बहाल करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.