• Fri. Apr 10th, 2026

बीएसए कॉलेज की छात्राओं ने तकनीकी का लोहा मनवाया

ByVijay Singhal

Apr 10, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ग्रेटर नोएडा के ट्रिनिटी इंस्टीट्यूट में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता माइंड मेला-2026 में बीएसए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की छात्राओं ने अपनी तकनीकी प्रतिभा का लोहा मनवाया। बीसीए की छात्राओं द्वारा विकसित एंटी स्लीप ड्राइवर सिस्टम प्रोजेक्ट को प्रथम स्थान मिला है। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से बनाए गए इस सिस्टम को निर्णायक मंडल ने सराहा। संस्थान से कुल 8 टीमों ने इस स्पर्धा में प्रतिभाग किया था। विजेता टीम में श्रेया सक्सेना, प्रियांशी और फलक नाज शामिल रहीं। कंप्यूटर एप्लीकेशन विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश सिंह ने बताया कि यह सिस्टम ड्राइवर की आंखों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखता है। यदि वाहन चलाते समय ड्राइवर की पलकें झपकती हैं या उसे नींद आती है तो यह सेंसर आधारित सिस्टम तुरंत अलार्म बजाकर उसे सचेत कर देगा। इससे रात के समय होने वाले सड़क हादसों को टाला जा सकेगा। संस्थान के चेयरमैन उमाशंकर अग्रवाल और वाइस चेयरमैन इं. नितिन मित्तल ने छात्राओं की क्षमता की प्रशंसा करते हुए इसे गौरव की बात बताया। निदेशक प्रो. श्याम सुंदर अग्रवाल, डीन अकादमिक डॉ. लोकेन्द्र शर्मा एवं रजिस्ट्रार आशुतोष दुबे ने भी टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.