• Mon. Mar 30th, 2026

छाता के पूर्व चेयरमैन के भाई की नकाबपोशों ने गोली मारकर की हत्या

ByVijay Singhal

Jun 27, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता कोतवाली के पास मंगलवार देर रात बाइक सवार दो नकाबपोशों ने छाता के पूर्व चेयरमैन स्व. प्रताप चौधरी के छोटे भाई प्रेम सिंह की सिर में गोली मार कर हत्या कर दी। घटना उस वक्त हुई जब प्रेम सिंह पेप्सी कंपनी में ड्यूटी खत्म कर रात 10:30 बजे करीब दोस्त संग बाइक पर बैठकर गांव लौट रहे थे। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। चार नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बुधवार दोपहर बाद शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया। शाम को अंतिम संस्कार हुआ। प्रेम सिंह चौधरी (35) पुत्र स्व. छिद्दी सिंह निवासी सिंगू थोक, छाता पेप्सी कंपनी में काम करते थे। उनकी पिछले कई दिनों से दोपहर दो से रात 10 बजे तक की ड्यूटी थी। मंगलवार को वह ड्यूटी खत्म कर गांव के ही रत्न सिंह के साथ बाइक पर घर आ रहे थे। करीब 10:30 बजे छाता कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर आगरा-दिल्ली हाईवे पर होटल टॉप मोस्ट के सामने पीछे से बाइक पर आए दो नकाबपोश बदमाशों ने प्रेम सिंह के सिर पर असलहा सटाकर गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। रत्न सिंह से हड़बड़ाहट में बाइक गिर गई। उन्होंने तत्काल पुलिस व प्रेम सिंह के परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस प्रेम सिंह को एक निजी मेडिकल कॉलेज में लेकर गई। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। देर रात मौके पर एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय, एसपी देहात त्रिगुण बिसेन, सीओ छाता आशीष शर्मा, फील्ड यूनिट, स्वाट, एसओजी टीम के साथ पहुंचे। परिजनों, गांव वालों से हत्या के संबंध में पूछताछ की। शक के आधार पर पांच लोगों को देर रात ही हिरासत में लिया गया। मृतक के भतीजे मनीष ने गांव के अमित उर्फ पिंटू, उसके पिता हर प्रसाद, दोस्त नवीन निवासी मोरकुटी, पलवल और चाचा रामवीर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.