• Sun. Feb 15th, 2026

मथुरा में सेल टैक्स डिप्टी कमिश्नर के भाई की हरदोई में संदिग्ध परिस्थितियों मौत: पेट फटा और बाहर निकली थीं आंतें

ByVijay Singhal

Feb 15, 2026
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा में बिक्री कर विभाग के उपायुक्त के भाई की पाली क्षेत्र स्थित उनके गांव में संदिग्ध हालत में चाकू लगने से मौत हो गई। वह शनिवार की सुुबह लहूलुहान हालत में घर के आंगन में पड़े मिले थे। उनका पेट फटा था और आंतें बाहर निकली थीं। उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर उनकी मौत हो गई। मृतक की मां ने गांव के ही दो लोगों पर पुरानी रंजिश में हमला करने का आरोप लगाया है। पाली के मुड़रामऊ गावं निवासी रावेंद्र कुमार मथुरा में सेल टैक्स डिप्टी कमिश्नर है। घर पर मां गोमती व छोटा भाई विजय प्रकाश रहते है। मां गोमती ने बताया कि सुबह करीब साढ़े छह बजे जब वह उठीं तो आंगन में विजय खून से लथपथ पड़ा था। उसने जब पास जाकर देखा तो पेट के दाहिनी तरफ गम्भीर घाव होने की वजह से विजय की आंत बाहर निकल आई थी। शोर मचाने पर गावं व परिवारजन मौके पर आ गए। घायल हालात में एम्बुलेंस से विजय को लेकर स्वजन पाली पीएचसी पहुंचे। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई। मां ने बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.