• Wed. Feb 11th, 2026

जीजा ने शराब के नशे में भूल गया वो पत्नी नहीं.. साली के साथ की शर्मनाक हरकत

ByVijay Singhal

Oct 17, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के सदर बाजार में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक जीजा की करतूत से साली दहशत में है। पीड़िता ने सदर बाजार थाना में जीजा के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि बहन को बचाने आई पत्नी को भी आरोपी ने लहूलुहान कर दिया। आरोपी ने पत्नी और साली को पांच दिन के अंदर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी की है। पीड़िता और उसकी बहन की शादी सगे भाइयों के साथ हुई है। दोनों बहनें पतियों के साथ अलग-अलग मकान में रहती हैं। आरोप है कि 6 अक्तूबर को जीजा ओमवीर नशा करके उसके घर में घुस आया। उसे बदनीयती से दबोच लिया। शोर सुनकर बहन उसे बचाने आई तो पत्नी पर हमला कर दिया। गाल काटकर उसे लहूलुहान कर दिया। दोनों बहनों ने बमुश्किल कमरा बंद करके जान बचाई। घटना के बाद पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी ओमवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने बताया कि जीजा ओमवीर नशे का आदि है। उसकी बहन का लंबे समय से उत्पीड़न कर रहा है। 5 अक्तूबर को जीजा ने उसकी बहन से 60 हजार रुपये की मांग की। पूरी न होने पर बहन की पिटाई कर घर से निकाल दिया। तबसे बहन उसके घर पर रह रही थी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.