हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील थाना क्षेत्र के एक ईंट-भट्टे पर काम करने वाले व्यक्ति की करतूत ने एक परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। 14 वर्षीय किशोरी को उसकी मां से छिपाकर उसके ही बहनोई ने डेढ़ लाख रुपये में बेच दिया और दोगुनी उम्र के व्यक्ति से उसकी शादी करा दी। परिजन के अनुसार बहनोई कई दिन से अपनी सास पर किशोरी की शादी के लिए दबाव बना रहा था। उसने सास को यह कहकर भरोसे में ले लिया कि लड़का संपन्न परिवार से है और अच्छी कमाई करता है। बेहतर भविष्य का भरोसा देकर वह किशोरी की मां को मैरिज होम तक ले गया, जहां मां से छिपाकर किशोरी की शादी करा दी गई। मां को इस बात का बिल्कुल अंदेशा नहीं था कि उनके दामाद ने उनकी नाबालिग बेटी की शादी पैसे लेकर कराई है। दामाद ने न तो यह बताया कि उसने किसी से रुपये लिए हैं और न ही यह खुलासा किया कि लड़का दोगुनी उम्र का है। किशोरी का मन अभी भी भय और सदमे में है। रविवार को थाने में जब उसके नाना पहुंचे तो वह दौड़कर उनसे लिपट गई और फूट-फूटकर रोने लगी। उसने साफ कहा कि वह अपने नाना के साथ ही रहेगी। उसे अपनी मां की शक्ल भी नहीं देखनी है।
7455095736
