• Sun. Feb 22nd, 2026

बृजवासी सेवा समिति द्वारा ढोल नगाड़ा बैंड बाजों से बृषभान दुलारी राधा रानी की पालकी निकाली

ByVijay Singhal

Sep 4, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 4 सितंबर, ढोल नगाड़ा बैंड बाजों की ताप पर नाचते गाते बृषभान दुलारी राधा रानी की पालकी को अपने अपने कंधों पर उठाकर अपने जीवन को धन्य करने की चाहा व रसमई शाम से प्रारंभ बॉलीवुड के प्रख्यात भजन गायको की राधाजन्म उत्सव की बधाई गायन की श्रृंखला अनवरत रूप से अर्धरात्रि तक जारी रही ऐसा अद्भुत नजारा था बृजवासी सेवा समिति द्वारा आयोजित राधा जन्मोत्सव के उपलक्ष में आयोजित लाडोत्सव कार्यक्रम का कार्यक्रम का शुभारंभ समिति संस्थापक शशिभानू विशाखा गर्ग, अध्यक्ष मनोज मीनू अग्रवाल, व मंत्री दीपक मोहिनी अग्रवाल कार्यक्रम संयोजक पराग अंजली गुप्ता द्वारा राधा रानी के समक्ष दीप प्रजलन व आरती कर प्रारंभ किया व कार्यक्रम के यजमान कृष्ण गोपाल बबीता, राजेंद्र उर्वशी, राजकुमार अनीता, दिलीप नीलम, मनीष पूनम, विपिन श्वेता, अखिल आरती, आकाश निशा, संदीप पारुल, दीपक आरती, संजय नूतन अग्रवाल द्वारा राधा स्वरूप व उनकी आठ सखियों के  स्वरूप में आई छोटी-छोटी बच्चियों का रोली चावल व माला पहनाकर पूजन किया सभी स्वरूपों को सदस्यों द्वारा उपहार भेंट किए गए व राधा जन्म की बधाई गायन में उपस्थित जनों द्वारा जमकर उपहार लुटांऐ
उपस्थित समिति परिवारों को संबोधित करते हुए समिति संस्थापक शशि भानु गर्ग ने बताया कि ब्रज में कृष्ण जन्मोत्सव के बाद नंद उत्सव व गणेश चतुर्थी पर्व के बाद बृषभान दुलारी श्री कृष्ण प्रिया राधाजू के जन्म उत्सव को लाडोत्सव के रूप में मनाने का उद्देश्य राधा रानी से लाड़ लड़ाना उनका जन्म का उत्सव मनाना पूजन करना व ब्रज संस्कृति को संरक्षित करना है। बॉलीवुड कलाकार जगदीश शर्मा तान्या शर्मा व अवधेश शर्मा द्वारा गणेश वंदना से बधाई गायन प्रारंभ किया गया एक के बाद एक प्रस्तुति पर दर्शक भाव विभोर होकर अर्धरात्रि तक झूमते नाचते रहे
कार्यक्रम के अंत में सभी यजमानों को स्मृति चिन्ह के रूप में राधा कृष्ण की सुंदर छवि भेट की गई व राधा रानी की संगीत में आरती के साथ समिति परिवार द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर सचिन रति चौधरी, अमित विनीता बंसल, अमित राखी, संजय सजनी, कन्हैया सुषमा, घनश्याम ममता, आशीष ममता, राजीव खुशी, गोपाल कृष्ण रितु, गगन प्राची, मुकेश डॉ कुसुम, मनोज मनीषा, मनोज जय  अनूप मोनिका, पंकज पूनम, सुधीर रश्मि, दिनेश निशा, विष्णु पूजा, सोनम गुंजन, रितेश शालिनी, पंकज कविता, उमेश मित्तल, समीक्षा अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.