• Thu. Feb 12th, 2026

बृजवासी सेवा समिति द्वारा अपोलो हॉस्पिटल के सहयोग से डॉक्टर के साथ स्वास्थ्य पर चर्चा का आयोजन

ByVijay Singhal

Dec 21, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 21 दिसंबर बृजवासी सेवा समिति द्वारा अपोलो हॉस्पिटल दिल्ली के सहयोग से नगर की प्रमुख सामाजिक महिला संगठनों को साथ लेकर विशेषज्ञ डॉक्टर के साथ स्वास्थ्य पर चर्चा का आयोजन होटल बृजवासी रॉयल में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक नगर राजीव कुमार सिंह उपस्थित रहे चर्चा में किडनी रोग विशेषज्ञ, कैंसर रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, हृदय रोग विशेषज्ञ उपस्थित रहे महिला स्पेशल परीचर्चा में सैकड़ो महिलाओं द्वारा विशेषज्ञ चिकित्सकों से खूब सवाल जवाब किए गए।
परिचर्चा का प्रारंभ दीप जलाकर मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक नगर राजीव कुमार सिंह कार्यक्रम संयोजक शशिभानु गर्ग व सामाजिक संस्थाओं की प्रतिनिधियों व चिकित्सकों द्वारा किया गया कार्यक्रम आयोजक शशिभानु गर्ग व बृजवासी सेवा समिति के मंत्री दीपक अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष पराग गुप्ता द्वारा उपस्थित मुख्य अतिथि व सभी चिकित्सकों का पटका उड़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया महिला शक्ति की ओर से ममता बिंदल व प्राची बंसल द्वारा सभी को बुके और स्मृति चिन्ह भेट किए।
चर्चा में देश की ख्याति प्राप्त चिकित्सक महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शक्तिभान खन्ना, किडनी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संजीव जसूजा, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एन एन खन्ना, कैंसर रोग विशेषज्ञ तपस्विनी प्रधान, बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नामित जेरथ द्वारा पश्चात जीवन शैली, सिगरेट शराब का सेवन, अनियमित खान-पान, बेतरतीव जीवन शैली, योग व्यायाम व पैदल टहलना ना होना रोगों का प्रमुख कारण बताया साथ ही विभिन्न प्रकार की नियमित जांच व डॉक्टर से नियमित वार्ता को जीवन के लिए आवश्यक बताया।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक नगर राजीव कुमार सिंह ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं का एकत्रीकरण स्वास्थ्य के प्रति उनकी चेतना को दर्शाता है महिला घर की पुलिस ऑफिसर होती है जैसे वह जागरूक करेगी परिवार वैसे ही चलेगा।
कार्यक्रम का संचालन संयोजक शशिभानु गर्ग द्वारा व धन्यवाद प्राची बंसल द्वारा व्यक्त किया गया
कार्यक्रम में बृजवासी सेवा समिति, श्री अग्रवाल सभा महिला समिति, प्रेरणा अग्रोहा विकास ट्रस्ट महिला समिति, अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन महिला समिति, श्री अग्रसेन मानव सेवा मंडल महिला समिति, अग्रवाल सभा अग्र माधवी, अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद महिला समिति की रजनी अग्रवाल सुनीता जैन कल्पना गर्ग सुनीता दानी जागृति अग्रवाल ममता बिंदल सुनीता मित्तल पारूल गर्ग मानसी मित्तल प्राची बंसल सुनीता सिंघल सरोज गर्ग लक्ष्मी अग्रवाल अंशुल अग्रवाल विशाखा गर्ग दीपाली जिंदल योग्यता अग्रवाल मीरा मित्तल नीति मंगल नीलम बासनी शिप्रा अग्रवाल माधुरी अग्रवाल अनुपम गुप्ता डॉली गुप्ता विनीता अग्रवाल राधिका अग्रवाल उषा अग्रवाल वंदना अग्रवाल लवली अग्रवाल प्रिया अग्रवाल श्वेता गर्ग प्रीति अग्रवाल राधा अग्रवाल मेघा अग्रवाल मोनिका गोयल गूंजीता गोयल पुष्पा अग्रवाल मीनाक्षी अग्रवाल राधिका बंसल धारा अग्रवाल मनोरमा प्रियांशी अग्रवाल शिल्पा अग्रवाल नेहा मित्तल रितु गोयल मीनू अग्रवाल रश्मि अग्रवाल पूजा गुप्ता पूर्वी गुप्ता अनु गर्ग नेहा अग्रवाल बीना अग्रवाल सभी अग्रवाल मेघा अग्रवाल दीपिका खंडेलवाल सोनम खंडेलवाल मुकेश अग्रवाल पराग गुप्ता दीपक सुतिया संजय कुमार आशीष गर्ग गिरधारी लाल अग्रवाल रवि अग्रवाल संजय गर्ग जगत बहादुर अग्रवाल मुकेश अग्रवाल आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.