हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में बृज पर्यावरण संरक्षण, दीर्घ विष्णु सेवा संस्थान और चित्रांश परिषद के पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। उन्होंने यमुना नदी में बढ़ते प्रदूषण पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए एक ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में बताया गया कि यमुना प्रदूषण को लेकर पहले एक प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड गठित किया गया था, जिसकी मॉनिटरिंग कमेटी नियमित बैठकें करती थी। हालांकि, पिछले दो सालों से इस कमेटी की एक भी बैठक नहीं हुई है, जिससे स्थिति और बिगड़ गई है। प्रतिनिधिमंडल ने यह भी उल्लेख किया कि यमुना में प्रदूषण रोकने के लिए एक रिवर पुलिस चौकी स्थापित की गई थी, लेकिन वर्तमान में वहां एक भी सिपाही तैनात नहीं है। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे कांतानाथ चतुर्वेदी ने कहा कि यमुना में दर्जनों मोटर बोट चल रही हैं, जिनमें सवार लोग अपनी मौज-मस्ती के दौरान नदी को प्रदूषित कर रहे हैं। चतुर्वेदी ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस समस्या पर रोक नहीं लगाई गई, तो ब्रजवासी एक बार फिर सड़कों पर उतरने और आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
