• Tue. Feb 10th, 2026

थाना जेत क्षेत्र में जबरन रंग लगाने पर दो पक्षों में टकाराव, जमकर फिंके ईंट-पत्थर,10 घायल

ByVijay Singhal

Mar 15, 2025
Spread the love
मथुरा। थाना जैंत क्षेत्र अंतर्गत गांव बाटी में होली के रंग में भंग पड़ गया। जबरन होली का रंग लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच पथराव हो गया। बच्चों से शुरू हुई लड़ाई बड़ों तक पहुंच गई। दो समुदायों के लोगों के बीच जमकर पथराव हुआ। पथराव का वीडियो भी सामने आया, जिसमें दोनों तरफ से ईंट पत्थर फिंकते हुए दिखाई दे रहे हैं। सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पथराव में एक पक्ष के 8 से 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल दोनों तरफ से किसी भी पक्ष ने कार्रवाई के लिए कोई तहरीर नहीं दी है। मामले में पुलिस अपनी तरफ से कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। पथराव में राहुल हलवाई, हिरदेश, कलुआ, हरिचंद, बसंत पंडित, रन्नू, रोहित, शिवा आदि घायल हुए हैं। जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी जैंत अश्वनी कुमार ने बताया कि सवर्ण समाज से दो लड़के अनुसूचित जाति के मोहल्ले में जाकर जबरन रंग लगा रहे थे। उन्होंने इसका विरोध किया। दोनों तरफ से पथराव होने लगा। जिसमें सवर्ण समाज से 8 से 10 लोग घायल हुए हैं। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौके पर शांति बनी हुई है। पुलिस अपनी तरफ से मुकदमा दर्ज करने को तैयार है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.