• Sun. Feb 15th, 2026

वीर नारियों एवं प्रतिभाशाली बच्चों का हुआ सम्मान

ByVijay Singhal

Nov 25, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भूतपूर्व सैनिक संघ–पूर्व सैनिक कल्याण समिति ब्लॉक नौहझील का छठा स्थापना दिवस बाजना स्थित एक फार्म पर पूर्व सैनिकों और उनके परिजन ने धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में क्षेत्र की वीर नारियों, परिजन तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं में जिला स्तर पर सम्मान पाने वाले पूर्व सैनिकों के पुत्र–पुत्रियों को समिति ने सम्मानित किया समारोह के मुख्य अतिथि कर्नल एस.आर. अटल तथा विशिष्ट अतिथि खेमचंद शर्मा और कैप्टन जवाहरलाल रहे। अतिथियों का स्वागत समिति अध्यक्ष कैप्टन महिपाल सिंह, सुखबीर सिंह, कैप्टन रमेश, दिलावर सिंह, सुरेश चंद्र, सुभाष प्रधान, रामपाल, ओमवीर, जयचंद्र, रामपाल सिंह और मनोज कुमार सहित पदाधिकारियों ने किया। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय की ओर से वीर नारियों और परिजन का सम्मान खेमचंद शर्मा नगेश, कैप्टन जवाहरलाल और कर्नल अटल द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि कर्नल अटल ने बताया कि मथुरा पॉलीक्लीनिक में अब ब्लड टेस्ट की रिपोर्ट मरीजों को सीधे मोबाइल पर भेजी जाएगी। इससे उन्हें क्लीनिक आने की आवश्यकता नहीं होगी। खेमचंद शर्मा ने समिति को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं और पूर्व सैनिकों के वाहनों हेतु टोल टैक्स में छूट की मांग की। इस अवसर पर हवलदार फल सिंह चाहर और दिलावर सिंह प्रधान मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.