• Wed. Feb 18th, 2026

बिहारीजी कॉरिडोर के विरोध में ब्रजवासियों का हल्ला बोल, सांसद हेमा मालिनी के खिलाफ भी फूटा गुस्सा

ByVijay Singhal

May 6, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तावित बिहारीजी कॉरिडोर को लेकर स्थानीय ब्रजवासियों का विरोध तेज होता जा रहा है। सोमवार को बड़ी संख्या में कॉरिडोर से प्रभावित लोगों ने ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के चबूतरे पर विरोध प्रदर्शन करते हुए हल्ला बोल कार्यक्रम आयोजित किया। प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय सांसद हेमा मालिनी और उत्तर प्रदेश तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र के खिलाफ नारेबाजी की और आरोप लगाया कि सरकार कॉरिडोर के नाम पर ब्रज की सांस्कृतिक विरासत को नष्ट करने पर तुली हुई है। ज्ञात हो कि हाल ही में सांसद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर बिहारीजी कॉरिडोर के निर्माण को शीघ्र शुरू करने की मांग की थी। इसी को लेकर आक्रोशित ब्रजवासियों ने कहा कि हेमा हमारे वोटों से सांसद बनी हैं न कि बाहर से आने वाले तीर्थयात्रियों की वजह से। उन्होंने आज तक एक बार भी पीड़ितों से संवाद नहीं किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने यह भी कहा कि बिहारी जी मंदिर परिसर में ही लगभग 1000 वर्गगज भूमि खाली पड़ी है, जिसका उपयोग तीर्थयात्रियों के लिए बेहतर व्यवस्था के लिए किया जा सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का उद्देश्य सुविधा नहीं बल्कि कॉरिडोर के नाम पर पैसों की बंदरबांट करना है। ब्रजवासियों ने यह भी चेतावनी दी कि इस परियोजना से वृंदावन की पारंपरिक कुंजगालियां नष्ट हो जाएंगी जो ठाकुरजी की कुंजबिहारी लीला से जुड़ी हैं। अगर सरकार ने कॉरिडोर निर्माण की जिद नहीं छोड़ी तो हमें आत्महत्या जैसे कदम उठाने को मजबूर होना पड़ेगा, एक प्रदर्शनकारी ने भावुक होकर यह कहा। विरोध प्रदर्शन में रुक्मिणी रमन गोस्वामी, सोहन लाल मिश्र, राजेश शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, नीरज गोस्वामी, आशीष गोस्वामी, अशोक गोस्वामी, गोपाल शर्मा, सुरेश शर्मा, मोनू शर्मा, जय शर्मा, दीपक पाराशर आदि शामिल रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.