हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में रसिक नृपति संगीत पुरोधा स्वामी हरिदास जी महाराज की जयंती महोत्सव की पूर्व संध्या पर कान्हा की नगरी में एक अद्भुत सांस्कृतिक आयोजन हुआ, जिसमें नृत्य, गायन और वादन की त्रिवेणी प्रवाहित हुई। संगीत शिरोमणि स्वामी हरिदास समिति द्वारा आयोजित स्वामी हरिदास संगीत एवं नृत्य महोत्सव के पहले दिन देश के प्रमुख संगीतज्ञों और कला प्रेमियों ने अपनी रसमयी साधना से श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में ब्रज के मूर्धन्य संत कािर्ष्ण गुरुशरणानंद महाराज, विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक दिनेश जी, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, वन महाराज शिक्षण समिति के सचिव डॉ. नामदेव शर्मा, पूर्व विधायक प्रदीप माथुर और अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह ने स्वामी हरिदास जी महाराज के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस शानदार सांस्कृतिक यात्रा को आगे बढ़ाते हुए ध्रुपद धमार गायिका भव्या सारस्वत ने पारंपरिक रागों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। उनके गायन ने श्रोताओं को सुरों की अनमोल सरिता में गोते लगाने पर मजबूर कर दिया। इस भव्य आयोजन में अभय वशिष्ठ, वन महाराज कॉलेज के निदेशक डॉ. मुकेश शर्मा, आईओपी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पी के सारस्वत, हेरिटेज स्कूल की प्रिंसिपल शालिनी शर्मा, विवेक आचार्य, अतुल श्री वास्तव, संजय गोस्वामी, कुणाल शर्मा, विनीत शर्मा, रवि शर्मा, विश्वनाथ गोस्वामी, श्रीनाथ गोस्वामी, मदनगोपाल गोस्वामी, निखिल भारद्वाज और अनुपम आचार्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. अनूप शर्मा ने किया और संचालन शिखा द्विवेदी ने किया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
