हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भक्ति, संगीत और संस्कृति के अद्भुत संगम के साथ ब्रजरज उत्सव का आगाज हो गया है। कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने अधिकारियों व विधायकों के साथ गुब्बारा उड़ाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पहले दिन कथक नृत्यांगना यास्मीन सिंह ने अपनी प्रस्तुति दी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ब्रज की रज-रज में संगीत और राधा-कृष्ण की लीलाओं का वास है। यही कारण है कि यहां की रज आज भी आस्था और श्रद्धा का प्रतीक बनी हुई है। यह आयोजन केवल सांस्कृतिक पर्व नहीं, बल्कि ब्रज की आत्मा, संस्कृति और भक्ति का जीवंत उत्सव बन चुका है। इससे पूर्व शुभारंभ के दौरान पुष्पवर्षा, मंगल गीतों का भी गायन किया गया। इसके बाद कैबिनेट मंत्री, ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र समेत विधायक व अधिकारियों ने मेले में हस्तशिल्प स्टॉलों का अवलोकन किया। साथ ही ब्रज की लोक कलाओं, गोसेवा, ग्रामीणों द्वारा तैयार उत्पादों और चित्रकला से सजीधजीं स्टॉल देखकर मंत्री व विधायक खरीदारी करने लगे। कृष्ण भक्ति के मधुर भजनों की धुन पर रेलवे ग्राउंड गूंजता रहा। स्थानीय कलाकारों की टोलियों ने रसिया गीतों और मुरली वादन से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मंच के चारों ओर सजी दीपमालाएं और रंगोलिओं ने उत्सव की भव्यता को और बढ़ा दिया। इस दौरान विधायक पूरन प्रकाश, राजेश चौधरी, मेघ श्याम सिंह, पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, सीईओ श्याम बहादुर सिंह, एमवीडीए सचिव अरविंद द्विवेदी, एसीईओ मदन चंद्र दुबे, ओएसडी प्रसून द्विवेदी, डिप्टी सीईओ सतीश चंद्र, गीता शोध संस्थान के निदेशक प्रो. दिनेश खन्ना समेत अन्य मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
