हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील में श्रीझाड़ी हनुमानजी मंदिर आए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने हनुमानजी के दर्शन कर भागवत कथा श्रवण की। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि हम वर्ष 2014 के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में सनातन, संस्कृति का झंडा पूरी दुनिया में फहर रहा है। बच्चों को इतिहास पढ़ाया गया कि अकबर महान है, हुमायूं कौन थे, बाबर कौन थे। लेकिन रानी अहिल्याबाई को आज तक याद नहीं किया गया। 300 वर्ष बाद काॅरिडोर बनाने का काम किया है। सनातन संस्कृति को कौन पूछता था, लोगों को तिलक, कलावा बांधने में शर्म आती थी। पाकिस्तान ने हमारी बेटियों के सिंदूर को उजाड़ने का काम किया, मोदीजी ने पाकिस्तान में घुसकर उन आतंकवादियों के अड्डों को नष्ट करने का काम किया। भागवताचार्य अनिरुद्धाचार्य महाराज ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से कहा कि हमारी एक छोटी सी प्रार्थना ऊपर तक पहुंचा देना। कहा कि वर्तमान शिक्षा प्रणाली में बदलाव हुआ है, पुरानी शिक्षा प्रणाली कुछ और थी। शिक्षा में भगवत गीता और वेद वचन सम्मिलित होने चाहिए। आजकल के बेटे अपनी मां को घर से निकाल रहे हैं, माता-पिता का सम्मान नहीं कर रहे, वे तब करेंगे जब भगवत गीता पढ़ेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मोदी व योगी की सरकार ने हमारी विरासत, संस्कृति व आस्था को बचाकर रखा व बढ़ाने का काम किया है। पूर्व की सरकारों ने समाज को जाति, धर्म व वोटों में बांटने का काम किया।मोदी के विकसित, वैभवशाली व सम्पन्न राष्ट्र बनाने के संकल्प को हम सब मिलकर आगे बढ़ाएंगे। एमएलसी योगेश नौहवार, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे, जिला पंचायत सदस्य देवराज चौधरी आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
