• Mon. Oct 27th, 2025

ब्रजरज उत्सव में झूमेगा ब्रज, गूंजेंगी भक्ति और संस्कृति की स्वर लहरियां

ByVijay Singhal

Oct 24, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली पर इस बार ब्रज रज उत्सव में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के ख्यातिप्राप्त कलाकारों की आवाज़ और कला का जादू बिखरेगा। गीत-संगीत और नृत्य-नाटिकाओं के माध्यम से देश के नामचीन कलाकार भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम प्रस्तुत करेंगे।
धौली प्याऊ स्थित रेलवे ग्राउंड पर 26 अक्टूबर से शुरू हो रहे ब्रज रज उत्सव में इस वर्ष भक्ति संगीत के साथ ब्रज संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी। यह आयोजन उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
उत्सव के मुख्य आकर्षण अतिथि कलाकारों के चयन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इनमें हेमा मालिनी, पुनीत इस्सर, कन्हैया मित्तल, यास्मीन सिंह, रमा वैधनाथन, मिस्सी बासु, स्वप्रिल रास्ते और पद्मश्री मनोज जोशी जैसे प्रसिद्ध नाम शामिल हैं। ये सभी अपनी-अपनी विधा के अनुरूप मुख्य मंच पर शाम 7 बजे से प्रस्तुति देंगे। ब्रज रज उत्सव का शुभारंभ 26 अक्टूबर को यास्मीन सिंह की नृत्य नाटिका ‘द डिवाइन कृष्णा’ से होगा, जबकि समापन 5 नवंबर को भव्य कवि सम्मेलन के साथ किया जाएगा। इस सम्मेलन में देश भर के कवि अपनी ओजस्वी और हास्य रचनाओं से श्रोताओं को आनंदित करेंगे तथा वीर रस की कविताओं से देशभक्ति का संदेश देंगे। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के डिप्टी सीईओ सतीश चंद्र ने बताया कि पिछले साल की भांति प्रतिदिन विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जाएगा। प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा तथा दर्शकों के लिए विशाल पंडाल में बैठने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा उत्सव में मनोरंजन, खानपान और हस्तशिल्प की स्टॉल भी रहेंगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.