हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद अब मथुरा-वृंदावन में विभिन्न मंदिरों के दर्शन के लिए रोपवे की संभावना भी तलाश रहा है। इतना ही नहीं राया इंटरचेंज के निकट प्रस्तावित हेरिटेज सिटी को लेकर भी यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के साथ मंत्रणा की गई है। शनिवार को उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकातं मिश्र की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ मथुरा-वृंदावन की ट्रैफिक व्यवस्था के साथ ब्रज दर्शन का और आकर्षित बनाने की योजना को लेकर बैठक की। इस दौरान श्रीकृष्ण जन्मस्थान स्टेशन से द्वारिकाधीश मंदिर तक रोपवे की योजना पर विचार किया, जबकि वृंदावन में राष्ट्रीय राजमार्ग १९ स्थिति छटीकरा और यमुना एक्सप्रेसवे से वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी मंदिर तक भक्तों को सहूलियत पूर्ण पहुंचाने के लिए रोपवे की योजना पर मंथन किया। इसके अलावा वृंदावन केशीघाट, देवराह बाबा घाट के साथ मथुरा में भी यमुना पर सस्पेंशन पुल की योजना पर आपसी विचार विमर्श किया। बैठक के दौरान यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की टीम ने राया इंटरचेंज पर प्रस्तावित हेरिटेज सिटी का प्रजेंटेशन भी किया। गौरतलब रहे कि इस हेरिटेज सिटी को मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण खुद विकसित कराना चाहता है। इसका प्रस्ताव भी शासन को दिया गया है। बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नगेंद्र प्रताप, डिप्टी सीईओ पंकज वर्मा, जिला पर्यटन अधिकारी डीके शर्मा आदि विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
