• Wed. Feb 25th, 2026

मथुरा में हुई ब्रज प्रांत की बैठक, भाजपा आयोजित करेगी व्यापारी सम्मेलन,10 फरवरी से उत्तर प्रदेश में कमिश्नरी स्तर पर होंगे सम्मेलन

ByVijay Singhal

Jan 30, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हो गई है। चुनाव में कोई कोर कसर न रहे इसके लिए विभिन्न वर्गों के सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। इसी के तहत 10 फरवरी से कमिश्नरी स्तर पर व्यापारी सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। जिसमें व्यापारियों की समस्याओं पर मंथन और व्यापारियों का सम्मान किया जायेगा। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ बृज क्षेत्र की बैठक में व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनीत शारदा ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश की सभी कमिश्नरी में 10 फरवरी से सात मार्च तक व्यापारी सम्मेलन किये जायेंगे। इसकी तैयारियों को लेकर ब्रज क्षेत्र के व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की जा रही है। होटल माधव मुस्कान में पत्रकारों से वार्ता करते हुए विनीत शारदा ने कहा कि भाजपा सरकार में व्यापारी समेत सभी वर्ग के लोग सुरक्षित हैं। प्रदेश में कानून का राज है, जीएसटी में व्यापारियों को हो रही समस्या व उत्पीड़न पर कहा कि जीएसटी को लेकर व्यापारी संतुष्ट हैं। आगामी चुनावों को लेकर प्रदेश के छह क्षेत्रों में व्यापारी सम्मेलन को लेकर बैठक का दौर चल रहा है। इसके बाद 10 फरवरी से सम्मेलन शुरु होंगे। इस मौके पर भाजपा के बृज क्षेत्र महामंत्री नागेंद्र सिकरवार, भाजपा महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी, बृज क्षेत्र संयोजक हेमंत गोयल, भाजपा मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी आदि ने विचार व्यक्त किये। संचालन क्षेत्रीय सह संयोजक प्रदीप गुप्ता भामाशाह ने किया। इस मौके पर दिनेश अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, नरेंद्र बंसल, मनोज गुप्ता, अजय गुप्ता, अमित गुप्ता पीलीभीत, शाहजहांपुर से अनुज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.