हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के छटीकरा रोड स्थित ठाकुर श्रीराधा गिरिधर गोपाल मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ महोत्सव में कथा व्यास स्वामी गिरीशानंद सरस्वती ने उद्धव-गोपी संवाद और श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह आदि प्रसंग सुनाया। महोत्सव में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की धर्मपत्नी डॉ. अमिता बिरला व विश्व हिंदू महासंघ भारत, मठ मंदिर प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पं. आरएन द्विवेदी (राजू भैया) ने व्यासपीठ का पूजन किया। स्वामी गिरीशानंद सरस्वती से आशीर्वाद भी प्राप्त किया। कथा व्यास ने उद्धव-गोपी संवाद का भावपूर्ण वर्णन करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण प्रेम के वशीभूत हैं और ब्रज गोपिकाएं प्रेम की ध्वजा हैं। ब्रज की गोपियों का प्रेम इतना शुद्ध और अलौकिक है कि उसकी तुलना किसी भी सांसारिक प्रेम से नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि ब्रजभूमि के कण-कण में प्रेम की शक्ति समाहित है। इस अवसर पर झांकी भी सजाई गई। मुख्य यजमान की भूमिका सरला-राजेंद्र खेतान ने निभाई। स्वामी माधवानंद महाराज, स्वामी महेशानंद सरस्वती महाराज, स्वामी गोविंदानंद सरस्वती महाराज, संत सेवानंद ब्रह्मचारी, सोमकांत द्विवेदी आदि मौजूद रहे
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
