हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में फिल्म निर्माता नीरज पांडे की आने वाली फिल्म घूसखोर पंडत के शीर्षक पर विरोध शुरू हो गया है। वृंदावन में ब्राह्मण महासभा ने फिल्म के विवादित शीर्षक को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। बिहार घाट स्थित ठाकुर जुगल बिहारी मंदिर स्थित ब्राह्मण महासभा के कार्यालय पर विप्रों ने पहले बैठक कर शीर्षक की निंदा की। इसके बाद शासन से फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की है। विरोध प्रदर्शन में ब्राह्मणों ने एक स्वर में कहा कि यह शीर्षक ब्राह्मण समुदाय के लिए अपमानजनक है। ब्राह्मण महासभा के संस्थापक सुरेश चंद्र शर्मा ने कहा कि फिल्म के निर्माता और निर्देशक को लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी जाति, धर्म या समुदाय पर फिल्म बनाने से सभी को बचना चाहिए। ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष महेश भारद्वाज और गोपाल शरण शर्मा ने कहा कि इस तरह की फिल्में सामाजिक सौहार्द को समाप्त कर विवादित बनाती हैं। निर्देशक नीरज पांडे को इस फिल्म के शीर्षक के लिए सभी से माफी मांगनी चाहिए। इस अवसर पर रविकांत गौतम, ब्रजेश शर्मा, गणपत गौतम, हरिवंश, दीपू गौतम, दीनदयाल गौतम, प्रदीप, राजेश कृष्ण शर्मा, विनायक भारद्वाज, शंभू शास्त्री, राजन शर्मा, सत्यभान शर्मा, राजीव शर्मा, विवेक गौतम, राघव भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
