• Mon. Feb 16th, 2026

मथुरा में बीपीसीएल अफसरों की गाड़ी रोकी, धमकाया

ByVijay Singhal

Nov 4, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। रिफाइनरी भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के अधिकारियों की गाड़ी को स्थानीय ट्रांसपोर्टर के गुर्गों ने रास्ते में रोककर धमकाया। वहीं दूसरे मामले में टैंकर चालक पर गाड़ी में तेल का रिसाव होने के बाद भी तेजी से गाड़ी चलाने के मामलों में दो एफआईआर दर्ज कराई हैं। थाना रिफाइनरी पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। बीपीसीएल के वरिष्ठ प्रबंध प्रभारी बीजू कुट्टन ने पुलिस को बताया कि उनका रिफाइनरी के पास यूपीएसआईडीसी क्षेत्र में इंस्टॉलेशन है, जहां से पेट्रोलियम उत्पादों का परिवहन किया जाता है। परिवहन समझौते के उल्लंघन पर पिछले दिनों संस्थान ने स्थानीय ट्रांसपोर्टर तुषार ऑयल कॉरपोरेशन को ब्लैक लिस्ट कर दिया था। तभी से उसका मालिक प्रकाश अग्रवाल फोन पर धमकियां दे रहा है। उसके गुर्गों ने उनकी कैब को रास्ते में रोककर धमकाया। ऑफिस में पहुंचकर सरकारी कार्य में बाधा डाली। ट्रांसपोर्टर उनकी अन्य गाड़ियों को रोक रहा है। इस मामले में तुषार अग्रवाल व प्रकाश अग्रवाल के खिलाफ एसएसपी के निर्देश पर थाना रिफाइनरी में धमकाने, सरकारी कार्य में बाधा, गाली गलौज की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। दूसरा मामला भी बीपीसीएल से जुड़ा है। इसमें टैंक लॉरी चालक सोहनलाल के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। वरिष्ठ प्रबंधक ने कहा है कि 31 अक्तूबर की रात को टैंक में रिसाव होने पर जब चालक को रोका गया तो उसने गाड़ी को नहीं रोका और तेजी व लापरवाही से गाड़ी को ले गया। इससे दुर्घटना भी हो सकती थी। इस मामले में भी केस दर्ज कराया है। सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि ट्रांसपोर्टर ने बीपीसीएल के अधिकारी को धमकाया। रिकॉर्डिंग उपलब्ध कराई हैं। केस दर्ज किया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.