• Mon. Apr 13th, 2026

बॉक्सर विजेंदर सिंह लड़ेंगे चुनाव! यूपी की इस लोकसभा सीट से मिल सकता है टिकट

ByVijay Singhal

Mar 30, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी चयन की उहापोह में फंसी कांग्रेस अब तक निर्णय नहीं ले पाई है। कांग्रेस भाजपा प्रत्याशी फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी के मुकाबले मजबूत प्रत्याशी मैदान में उतारना चाहती है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय बाक्सर विजेंदर सिंह भी कांग्रेस के प्रत्याशी हो सकते हैं। विजेंदर मथुरा से चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। जाट बाहुल्य सीट पर कांग्रेस जाट कार्ड भी खेलने की तैयारी कर रही है। अगले एक से दो दिन में प्रत्याशी के नाम की घोषणा हो जाएगी। भाजपा ने मथुरा से दो बार की सांसद फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी को प्रत्याशी बनाया है। रालोद के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही भाजपा के मुकाबले आईएनडीआईए मजबूत प्रत्याशी उतारना चाहता है। आईएनडीआईए से ये सीट कांग्रेस के खाते में आई है। हालांकि, आईएनडीआईए के सहयोगी दल लोकदल के सुनील सिंह ने भी ये सीट लोकदल को देने की मांग की है। 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी महेश पाठक को महज 28084 मत मिले थे। ऐसे में कांग्रेस प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई थी। इस बार फिर कांग्रेस में कई नाम प्रत्याशी को लेकर चर्चा में रहे।  पूर्व विधायक राजकुमार रावत, सादाबाद के पूर्व विधायक अनिल चौधरी, प्रदेश पदाधिकारी योगेश तालान के साथ ही जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा का नाम भी दावेदारों में है। एक बड़ा नाम अब बॉक्सर विजेंदर सिंह का सामने आया है। कांग्रेस उन्हें यहां से मैदान में उतारना चाहती है। विजेंदर जाट हैं। ऐसे में जाट कार्ड कांग्रेस को काफी फायदेमंद लग रहा है। विजेंदर ने भी मथुरा से चुनाव लड़ने का मन बनाया है। मीडिया से फोन पर बातचीत में विजेंदर सिंह ने कहा कि हम मथुरा से चुनाव लड़ना चाहते हैं। चाहते हैं कि वहां राधे-राधे हो। अंतिम निर्णय पार्टी हाईकमान को लेना है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.