• Fri. Feb 13th, 2026

व्रन्दावन में महिला संगीत में बाउंसर की बंदूक से चली गोली

ByVijay Singhal

Dec 15, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में मथुरा गेट क्षेत्र स्थित एक धर्मशाला में महिला संगीत के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए लाए गए बाउंसर की बंदूक से अचानक चली गोली से पार्षद और युवती घायल हो गए। दोनों को छर्रे लगे हैं। गोली चलने से संगीत समारोह में अफरा तफरी मच गई। हालांकि इस मामले में आयोजकों की ओर से कोई पुलिस कार्रवाई नहीं की गई। मामले को रफा-दफा कर दिया गया। घटना रात करीब नौ बजे मथुरा दरवाजा क्षेत्र स्थित एक धर्मशाला में महिला संगीत का कार्यक्रम चल रहा था। आयोजकों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के लिए बाउंसरों को लगाया गया था। इस बीच एक बाउंसर की बंदूक की नाल जमीन की तरफ थी। भीड़ में बंदूक का ट्रिगर दब जाने से अचानक गोली चल गई। समीप खड़े नगर निगम के पार्षद के पैर में एक छर्रा और 22 वर्षीय युवती के पैर में दो छर्रे लगे। दोनों को छर्रे लगने से चोटें आईं, लेकिन यह गंभीर नहीं थीं। आयोजकों ने बाउंसरों को घटना के बाद हटा दिया। इसके बाद कार्यक्रम दोबारा से शुरू हो गया। पार्षद सुमित गौतम ने बताया कि बाउंसर की चूक के कारण गोली चली, लेकिन बड़ा हादसा होने से टल गया। इस घटना में कोई चोटिल नहीं हुआ। सीओ सदर संदीप सिंह का कहना है इस मामले की जानकारी नहीं है। घटना का पता लगाया जा रहा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.