हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन थाना क्षेत्र के अडींग चौकी के गांव रामनगर के किसानों ने दलाल के माध्यम से भरतपुर राजस्थान की एक कंपनी को करीब 49 लाख की सरसों बेची। कंपनी ने 9 लाख देकर बाकी रकम नहीं दी। पीड़ित किसानों ने दलाल और कंपनी के खिलाफ थाना गोवर्धन में मुकदमा दर्ज कराया है। राम नगर निवासी सुनील चौधरी का आरोप है कि उन्होंने सरसों बिक्री के लिए दलाल गीतेश गर्ग उर्फ गुल्ला निवासी फतेहपुर सीकरी से बात की।गीतेश गर्ग ने मिल मालिक को दोस्त बताकर भरतपुर राजस्थान स्थित मनीष आयल प्रोटेक्ट न्यू रीको इंडस्ट्रियल एरिया को सरसों का सौदा करा दिया। उन्होंने अपने परिवार के किसान नरेंद्र, संजू, हरवीर, पदम सिंह, हरविंदर की करीब 49 लाख की सरसों 15 व 16 मई में कंपनी को बेची। कंपनी ने शुरू में नौ लाख रुपये का भुगतान तो कर दिया, बाकी पैसे बाद में देने को कहा। किसान बार बार चक्कर लगाते रहे, परंतु कंपनी ने बकाया 40 लाख का भुगतान नहीं किया। थाना प्रभारी विनोद बाबू मिश्र ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
