• Tue. Feb 10th, 2026

छात्रों से वसूली करने वाले दोनों सिपाही निलम्बित

ByVijay Singhal

Mar 15, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। निजामुद्दीन से वासकोडिगामा जा रही मंगला एक्सप्रेस में छात्रों से 18 हजार रुपये की वसूली करने वाले जीआरपी के दो सिपाहियों को एसपी रेलवे अभिषेक वर्मा ने निलंबित कर दिया है। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी उन्होंने दिए हैं। विदित हो कि मंगला एक्सप्रेस में सफर कर रहे 6 छात्रों से जीआरपी मथुरा के दो सिपाही पिंटू सिरोहा व कंछिद सिंह ने 18 हजार रुपये वसूल लिए थे। छात्रों का दोष इतना था कि वह एसी कोच में मिलने वाली चादर और तकियों को स्लीपर कोच में ले आए थे। इसे लेकर कोच अटेंडेंट और छात्रों के बीच फरीदाबाद स्टेशन के निकट झगड़ा हो गया। ट्रेन को एस्कॉर्ट कर रहे जीआरपी के सिपाहियों ने छात्रों को ट्रेन से उतारने का भय दिखाते हुए जुर्माने के तौर पर 20-20 हजार रुपये की मांग की। छात्रों ने रुपये नहीं होने की बात कही तो सिपाहियों उनसे 3-3 हजार रुपये देने को कहा। छात्रों से पेंट्री कार मैनेजर के खाते में ये रकम डलवाई गई। मामले ने जब तूल पकड़ा तो सिपाहियों ने वसूली गई रकम वापस कर दी और एक समझौते पर छात्रों के हस्ताक्षर करा लिए। मामला वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आया तो जांच कराई गई। एसपी रेलवे अभिषेक वर्मा ने बताया कि छात्रों से वसूली के मामले में मथुरा जीआरपी थाने के दोनों सिपाही पिंटू सिरोहा व कंछिद सिंह को निलम्बित कर दिया है। साथ ही इस मामले की विभागीय जांच कराई जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.