• Sun. Apr 12th, 2026

वृंदावन नाव हादसे के लिए नाविक और ठेकेदार दोनों गिरफ्तार; 11 श्रद्धालुओं की हुई माैत

ByVijay Singhal

Apr 12, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में केसी घाट पर शुक्रवार को हुए मोटरबोट हादसे के लिए मोटरबोट चालक और रिवर फ्रंट का काम करा रहे ठेकेदार की लापरवाही को जिम्मेदार माना गया है। पुलिस की ओर से दोनों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी मांट थाने में दर्ज कराई गई है, जबकि संबंधित विभागीय अधिकारियों की लापरवाही को अनदेखा कर दिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। केसी घाट पर श्रद्धालुओं से भरी मोटरबोट पांटून पुल से टकराने के बाद पलट गई थी। हादसे में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी, जबकि 8 घायल हुए थे। पांच श्रद्धालु लापता हैं, जिनमें से एक का शव शनिवार को नदी से बरामद कर लिया गया। इस तरह 11 लोगों की मौत की घटना के लिए प्रथम दृष्टया नाविक पप्पू उर्फ दाऊजी और मांट के मिरताना निवासी ठेकेदार नारायण शर्मा को जिम्मेदार माना गया है। एसआई आकाश चौहान ने दर्ज कराई प्राथमिकी में कहा है कि जिस वक्त हादसा हुआ, उस समय पांटून पुल को जेसीबी की मदद से रस्सी से खींचा जा रहा था। इस कार्य के लिए कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के ठेकेदार ने यमुना में नावों का संचालन बंद नहीं कराया। बिना अनुमति के ही पुल को हटाने और जोड़ने का काम किया जा रहा था। साथ ही श्रद्धालुओं के मना करने के बाद भी नाविक ने मोटरबोट को नहीं रोका और पुल से टकराने के बाद बोट दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्राथमिकी में दोनों को हादसे का जिम्मेदार मानते हुए गैर इरादतन हत्या का अभियोग दर्ज कराया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.