• Tue. Mar 31st, 2026

भूतेश्वर और वृंदावन रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन की चपेट में आने से कटे युवक के दोनों पैर

ByVijay Singhal

Sep 10, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भूतेश्वर और वृंदावन रेलवे स्टेशन के बीच रेल पटरी पार कर रहा युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में युवक के दोनों पैर कट गए। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी है। प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ अवधेश गोस्वामी ने बताया कि घटना रविवार रात की है। 9 बजकर 40 मिनट पर डिप्टी एसएस भूतेश्वर ने सूचना दी कि ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक के दोनों पैर कट गए हैं। सूचना पर हेड कांस्टेबल रामफूल मीणा व कांस्टेबल राजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। घायल को तत्काल जिला अस्पताल ले गया गया। घायल युवक का नाम जगमोहन (40) पुत्र पूरन लाल निवासी अमर काॅलोनी गोवर्धन चौराहा बताया गया है। हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसे एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर कर दिया है। घटना के बाद युवक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.