हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में श्री कृष्ण बलराम मंदिर (इस्कॉन मंदिर) में 50 वीं वर्षगांठ पर महा हरिनाम संकीर्तन के माध्यम से भक्तों को निहाल किया। भक्तों ने भक्ति के समुद्र में डुबकी लगाई। सड़कों पर गूंज रहे संकीर्तन में भक्तों ने साथ मिलकर भक्ति भाव से हरिनाम की महिमा का गुणगान किया। कार्यक्रम की शुरुआत श्री कृष्ण बलराम सहित अन्य देवी देवताओं पर पुष्प अभिषेक से हुई। फिर संकीर्तन यात्रा ने सभी को भक्ति भाव में डूबा दिया। उसके बाद मंदिर के कृष्ण हॉल में कृष्ण बलराम मंदिर की ऐतिहासिक यादें साझा की गईं जो वहां के मंदिरों के महत्व को दर्शा रही थीं। शाम को कृष्ण हॉल में सिद्धांत प्रभु द्वारा विशेष प्रस्तुति दी गई। उसके बाद श्री श्री कृष्णा बलराम इन वृंदावन नामक ड्रामा का मंचन हुआ जिसे तुलसी महारानी माताजी और कृष्णा प्रिया द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस नाटक में वृंदावन में श्रीकृष्णा और बलराम के अद्भुत और प्रेरणादायक जीवन के प्रसंगों को जीवंत रूप से दिखाया गया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
