• Mon. Feb 16th, 2026

मथुरा से घर से ही महाकुंभ में जाने के लिए सीट करें बुक

ByVijay Singhal

Jan 15, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महाकुंभ में स्नान के लिए जाने के लिए मन बना रहे श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। ऐसे लोग अब घर से ही अपनी सीट बुक करा सकेंगे। बस उन्हें फोन नंबर डायल करना होगा। इसी वक्त यात्री को बस के जाने का समय बता दिया जाएगा। इसके लिए परिवहन निगम ने जिले में 6 बस स्टैंडों पर टिकट बूथ खोले हैं। मंगलवार से इनका संचालन भी शुरू कर दिया गया। वहीं अब हर दो घंटे में महाकुंभ के लिए डिपो से बसें चलाने की भी तैयारी की जा रही है। रोडवेज डिपो के वरिष्ठ लेखाकार संतोष अग्रवाल ने बताया कि शाही स्नान के लिए सोमवार को 10 बसें गईं। सभी फुल गईं। इसे देखते हुए घर से ही टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू की गई है। जिससे यात्री की पहले ही टिकट बुक हो जाएगी। उसे बस रवाना होने का समय भी बता दिया जाएगा। निगम ने नए बस स्टैंड पर राजेंद्र चतुर्वेदी, पुराने बस स्टैंड पर शशि शर्मा, गोवर्धन में गोपाल राम, बरसाना में मोतीराम, नौहझील में महेंद्र कुमार और वृंदावन में पीयूष को टिकट बुकिंग बूथ पर लगाया है। महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं का डिपो के अधिकारी स्वागत भी करेंगे। घर से महाकुंभ स्नान को जाना चाहते है तो श्रद्धालु फोन के माध्यम से सीट बुक कर सकते हैं। नए बस स्टैंड पर 9259419798 व पुराने बस स्टैंड पर 9410060999, गोवर्धन में 84390094474 , बरसाना में 9557602440, नौहझील में 8445752715 और वृंदावन में 9149079185 पर फोन करके सीट बुक कराई जा सकती है। फोन पर ही बस के जाने का समय बता दिया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.