• Wed. Apr 1st, 2026

कैल्शियम की कमी से युवाओं की हड्डियां हो रहीं कमजोर

ByVijay Singhal

Jun 29, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बदलती जीवनशैली में कुछ भी खा लेने की आदत शरीर में पोषक तत्वों की कमी पैदा कर रही है। ये कमी कम उम्र के युवाओं को ज्यादा हो रही है, जिससे कैल्शियम, विटामिन डी और जरूरी मिनरल्स की कमी होने पर हड्डियों से जुड़ी बीमारियां घेर रही हैं। हड्डियों के जोड़ों में कट-कट की आवाज की परेशानी को लेकर न सिर्फ उम्रदराज बल्कि युवा भी जिला अस्पताल की ओपीडी में आ रहे हैं। डॉक्टर फास्टफूड से दूरी और दूध एवं पनीर खाने में शामिल करने की सलाह दे रहे हैं। जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि हड्डियों की परेशानी लेकर ओपीडी में 100 से 125 मरीज आ रहे हैं। इनमें 35 युवा मरीज हड्डियों में कट-कट की आवाज की परेशानी लेकर आ रहे हैं, जबकि यह परेशानी लोगों में 50 साल के बाद आने लगती है। हड्डियों के जोड़ों से आने वाली आवाज ज्यादातर घुटनों से आती है। उम्र बढ़ने के साथ घुटनों के सिरों पर फ्लेक्सिबल टिश्यू की कमी हो जाती है। जिसकी वजह से सिरे आपस में रगड़ खाते हैं और आवाज आती है। इस परेशानी का कारण घुटने का सरफेस चिकना होने की जगह खुरदुरा हो जाना है। इस समस्या को कार्टिलेज की बीमारी बोला जाता है। ये एक तरह का गठिया रोग हो सकता है, लेकिन कम उम्र में अगर कट-कट की आवाज आने का कारण एयर बबल्स बनना भी हो सकते हैं जो कि हड्डियों के जोड़ों पर बन जाते हैं।

इसके अलावा कैल्शियम की कमी, विटामिन डी की कमी, मांसपेशियों में खिंचाव एवं गठिया के कारण भी जोड़ों से आवाज आ सकती है। उन्होंने कहा कि हड्डियों के जोड़ों से कट-कट की आवाज आने पर खाने में ज्यादा से ज्यादा विटामिन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फल, सब्जियों खूब खानी चाहिए, साथ ही दूध, दही लेना चाहिए, सुबह के समय धूप लेन चाहिए। इससे हड्डी मजबूत होती हैं

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.