• Wed. Feb 11th, 2026

मथुरा सोंख मार्ग पर सड़क किनारे मिला युवक का शव,नाक से बह रहा था खून, शिनाख्त कराने में जुटी पुलिस

ByVijay Singhal

Dec 24, 2022
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा के थाना मगोर्रा इलाके के सौख-मथुरा मार्ग पर एक 28 वर्षीय युवक का शव मिलने सनसनी फैल गई। सुबह के वक्त टहलने निकले स्थानीय लोगों ने युवक के शव को पड़ा देखा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सौख-मथुरा मार्ग पर गुरुवार सुबह धाराजीत पेट्रोल पंप के पास राहगीरों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। युवक के नाक से खून बह रहा था। राहगीरों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चर भिजवा दिया। मृतक युवक नीला जीन्स व नीली टीशर्ट पहने हुआ था। सौख चौकी इंचार्ज संदीप ने बताया कि स्थानीय लोगों ने युवक के शव मिलने की सूचना दी थी। युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है ।
7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.