• Sun. Feb 15th, 2026

वृंदावन में सामाजिक संस्था प्रयास द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन, एसएसपी ने ब्लड डोनेट कर लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित

ByVijay Singhal

Jan 30, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में सामाजिक संस्था प्रयास द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। छटीकरा रोड स्थित एक हॉस्पिटल में आयोजित किए गए इस शिविर में एसएसपी ने ब्लड डोनेट कर लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। इस कैंप में 45 से ज्यादा लोगों ने ब्लड डोनेट किया। वृंदावन की सामाजिक संस्था प्रयास ने एक बार फिर अपनी चिर परिचित अंदाज में लोक कल्याण हेतु रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर का आयोजन श्री एस एन भरतिया हेल्थ केयर छटीकरा रोड पर किया गया . इसका शुभारंभ चित्रपट पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडे और सीओ सदर प्रवीण मालिक ने किया। उद्घाटन करने के बाद एसएसपी शैलेश पांडे ने भी रक्तदान करने की इच्छा जाहिर की। जिसके बाद शिविर में मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने उनका रजिस्ट्रेशन किया और ब्लड प्रेशर चैक किया। एसएसपी के ब्लड ग्रुप बी पॉजिटिव की जांच करने के बाद डोनेट करने के लिए किट लगाई। इसके बाद एसएसपी ने 1 यूनिट ब्लड डोनेट किया। ब्लड डोनेशन कैंप में मुख्य अतिथि की भूमिका में शामिल होने आए एसएसपी शैलेश पांडे ने बताया कि रक्तदान महादान कहा जाता है। विपत्ति के समय जब किसी व्यक्ति को खून की आवश्यकता होती है उस समय ब्लड डोनर बहुत काम आता है। एसएसपी ने बताया कि हर वर्ष वह 2 बार ब्लड डोनेशन करते हैं। मेडिकली कहा जाता है कि ब्लड डोनेट करने से शरीर स्वस्थ रहता है। एसएसपी शैलेश पांडे ने बताया कि संस्था के आयोजन में पहली बार आने का मौका मिला है और यहाँ की व्यवस्था और लोगों का उत्साह देखकर प्रसन्नता हुई। सीओ प्रवीण मालिक ने बताया कि संस्था के बारे में पहले सुना था और आज संस्था के इस शिविर को देखकर विश्वास हो गया कि संस्था का टीम वर्क काबिले तारीफ है और ऐसी व्यवस्था बहुत कम देखने को मिलती है। संस्था अध्यक्ष अभय वशिष्ठ ने कहा कि प्रयास संस्था अपने सभी कार्य धरातल पर करती है। संस्था के आवाहन पर लोग रक्तदान के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। प्रोजेक्ट हेड नीलमणि अरोड़ा और सोनिया पीहू ने बताया की रजिस्ट्रेशन 60 हुए और 45 लोगों ने रक्तदान किया। प्रत्येक रक्त दाता को नीरज अग्रवाल और दशरथ गुप्ता ने प्रशस्ति पत्र एवं जीवन की सुरक्षा हेतु हैल्मेट उपहार स्वरूप प्रदान किया गया। श्री राम कृष्ण मिशन हॉस्पिटल की टीम द्वारा सफलता पूर्वक इस शिविर में रक्त लिया गया। डॉ ललिता भरतिया, डॉ उज्जवल और डॉ राहुल ने समस्त व्यवस्था को देखा .रक्तदान शिविर में वृंदावन कोतवाली प्रभारी विजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष संजीव वर्मा, संजय गोस्वामी, मोहित गुप्ता, अतुल श्रीवास्तव, राजीव भारद्वाज, डॉ सचिन अग्रवाल, अंकित श्रीवास्तव, रविंद्र शर्मा, डॉ श्रुति अग्रवाल,प्रिया अरोड़ा, प्रीति अरोड़ा, गार्गी श्रीवास्तव ,नीलम गोस्वामी, सोनिया पीहु, नैना चौधरी, विष्णु प्रिया उपस्थित हुए। प्रयास संस्था के सचिव विवेक आचार्य ने सभी को धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि आगे भी और प्रयास होते रहेंगे।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.