हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
हरियाणा के पलवल में फेसबुक व व्हाट्सऐप पर न्यूड वीडियो कॉल के जरिए लोगों को ब्लैकमेल कर ठगी करने वाले एक आरोपी को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपी से उसके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर उन्हें गिरफ्तार करेगी। साइबर क्राइम थाना प्रभारी रेनू शेखावत ने बताया कि जिला पलवल के एक स्थानीय व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अचानक उसके मोबाइल के मैसेंजर पर मैसेज आया। गुड मॉर्निंग कहने के बाद वीडियो कॉल शुरू कर दी। थोड़ी देर बात करने के बाद ही एक लड़की सामने आ गई। लड़की बिल्कुल न्यूड हो गई, उसने तुरंत ही फोन काट दिया। उसके बाद दूसरी तरफ से दो-तीन बार फोन आया। फिर लगभग एक घंटा बाद व्हाट्सऐप पर एक मोबाइल नंबर से मैसेज आने शुरू हो गए। उससे पैसे मांगने लगे कि या तो पैसे ट्रांसफर कर दो वरना तुम्हारे आपत्तिजनक फोटो ले लिए हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर IT एक्ट एवं संबंधित आईपीसी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। साइबर पुलिस टीम ने जांच करते हुए जिला मथुरा (यूपी) के सांचौली निवासी जाहिद पुत्र इब्बर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में अपने अन्य साथियों की मदद से वारदात को अंजाम देना कबूल किया है। पुलिस आरोपियों के गुप्त स्थानों पर छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार करने के अभियान में जुटी हुई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
