हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के राया में जमीन के विवाद में राजस्व की टीम के पैमाइश करने के बाद कब्जा दिलाने पहुंची पुलिस टीम से दूसरे पक्ष के ग्रामीणों ने अभद्रता कर दी। महिला पुलिसकर्मियों पर काला तेल फेंका, जिससे तीन पुलिसकर्मियों की हालत बिगड़ गई। इसके बाद पुलिस टीम बिना कब्जा दिलाए लौट आई। तीनों पुलिसकर्मियों को मथुरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव इटौरा में किसान अजय कुमार ने खेत खरीदा था। इसकी पैमाइश राजस्व विभाग की टीम ने की थी। बृहस्पतिवार की शाम को बिचपुरी चौकी से पुलिस टीम किसान को कब्जा दिलाने पहुंची थी। आरोप है कि दौलतराम पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया। उनका कहना था कि राजस्व की टीम के बगैर कब्जा कैसे लिया जा सकता है। इस दौरान महिलाएं पुलिसकर्मियों से भिड़ गईं। धक्का मुक्की हो गई। महिलाओं ने पुलिस टीम पर काला तेल फेंक दिया। तेल गिरने से महिला पुलिसकर्मियों की त्वचा में खासी जलन होने लगी। अफरा तफरी मच गई। पुलिस टीम महिला पुलिसकर्मियों को लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंची और भर्ती कराया, जहां से पुलिसकर्मियों अनीता, शीला और ममता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीओ महावन संजीव कुमार राय ने बताया कि कब्जा दिलाने क दौरान विवाद में महिलाओं ने अपने ऊपर काला तेल डाल लिया और पुलिस टीम पर भी फेंक दिया। इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।
7455095736
