• Sat. Feb 14th, 2026

भाकियू अराजनैतिक करेगी 22 को मथुरा के बल्देव थाने का घेराव

ByVijay Singhal

Mar 20, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने नकल के लिए पैसे न देने पर परीक्षार्थी को पीटने के विरोध में 22 मार्च को बलदेव थाने के घेराव का ऐलान किया है। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज के बाद भी कार्रवाई न करने पर पुलिस के खिलाफ रोष जताया है।
मंडल अध्यक्ष राजकुमार तौमर ने बताया कि बलदेव के मंगना के लीलादेवी कॉलेज के आठ-दस लोगों ने परीक्षार्थी कनिष्क शर्मा को बेहोश होने तक मारा पीटा था। उस छात्र ने नकल न करने और इसके पैसे देने से इंकार कर दिया था। उसकी समय पूर्व कापी छीन ली गई और उसके मोबाइल फोन , प्रवेश पत्र आदि को भी छीन लिया था। इसकी रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोपी छात्र के परिजनों को धमकाने के लिए हाथरस तक पीछा कर रहे हैं। पीड़ितों ने जब मंगलवार को पुलिस से कार्रवाई की मांग तो उन्हें टहला दिया गया। तौमर ने कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली असंतोष पैदा कर रही है। इसे लेकर 22 मार्च को थाना बलदेव का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने इसके लिए यूनियन के सभी कार्यकर्ताओं से तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया है। पीड़ित छात्र के पिता ब्रह्मदेव शर्मा ने बताया कि पुलिस उन्हें बार-बार बुला रही है। इसके बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। एफआईआर में मोबाइल लूट दर्ज होने के बावजूद भी लूट की धारा नहीं बढ़ा रही है। सभी आरोपियों की शिनाख्त हो जाने के बाद भी न तो सीसीटीवी रिकॉर्डिंग ले रही है और न ही आरोपियों पर कोई कार्रवाई कर रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.