हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा आज दिनांक 2 जुलाई 2024 को भारतीय किसान यूनियन भानू के कार्यकर्ताओं पदाधिकारी ने अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत जय जवान जय किसान किसानों को न्याय दो भारतीय किसान यूनियन भानू जिंदाबाद जिंदाबाद के गगन भेदी नारे लगाते हुए मथुरा कलेक्टर पहुंचकर मथुरा मंडी समिति में किसानों के अनाज रखने के लिए टिन सेट की व्यवस्था किसानों के रात में रुकने के लिए सोने की व्यवस्था मंडी समिति में किसानों के पीने के पानी की मांग के लिए नगर मजिस्ट्रेट साहब को ज्ञापन सौंपा व प्रदर्शन कर समस्या के समाधान की मांग की।
भारतीय किसान यूनियन भानू के महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी महानगर संयोजक विजय सिंघल मैं संयुक्त रूप से कहा बरसात के मौसम में किसानों का अनाज रखने के लिए मंडी समिति में कोई भी टीन सेट खाली नहीं है सभी टिन सेटो पर व्यापारियों ने अपने कब्जे कर रखे हैं किसान अपना अनाज लेकर मंडी समिति में आते हैं तो उनका अनाज खुले आसमान के नीचे पड़ा रहता है बारिश पड़ने पर किसानों का अनाज पानी में वह जाता है मथुरा मंडी समिति में जल भराव की समस्या सुरसा की तरह मुंह फाडे हुए हैं पूरी मंडी समिति में किसानों को पीने का पानी उपलब्ध नहीं होता मंडी समिति में आने के बाद किसान अपने पैसे से पानी खरीद कर पीने को मजबूर है रात में किसान अगर अपना माल लेकर मंडी समिति आ जाते हैं तो उनके सोने के लिए भी कोई व्यवस्था मंडी समिति द्वारा नहीं की गई किसान जव मंडी सचिव के पास जाते हैं तो उनसे गलत व्यवहार किया जाता है किसान नेताओं ने तीन बार ज्ञापन के माध्यम से मंडी सचिव को सारी समस्याओं से अवगत कराया गया था लेकिन तीन ज्ञापन के बाद भी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ इसके बाद आज कलेक्टर पर आकर प्रदर्शन किया गया है।
महानगर के प्रमुख महासचिव सुनील चौधरी जनसेवक महानगर के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार किसान नेता हर्ष चौधरी ने संयुक्त रूप से कहा मथुरा मंडी समिति में सफाई व्यवस्था का बहुत बुरा हाल है जगह-जगह गंदगी के डैर लगे रहते हैं किसान नेताओं ने कहा मथुरा मंडी समिति में जितने भी टीन सेट टटिया लगी हुई है उनकी निष्पक्ष जांच कराई जाए कल दिनांक 3 जुलाई 2024 को मथुरा मंडी समिति में किसानों के हक के लिए भारतीय किसान यूनियन भानू के कार्यकर्ता दिन में 11:00 बजे मंडी समिति के गेट पर करेंगे विशाल प्रदर्शन इस मौके पर प्रमुख रूप से भारतीय किसान यूनियन भानू के महानगर मीडिया प्रभारी सतेंद्र चौधरी, किसान नेता हर्ष चौधरी, किसान नेता शंकर ठाकुर, किसान नेता निशांत चौधरी,यश पंडित,गोपाल ठाकुर,राहुल ठाकुर,श्याम राजपूत,राहुल पटेल सेलू मिश्रा आदि।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
