• Fri. Feb 13th, 2026

भाकियू चढूंनी ने जुलूस निकाल कर जिलाकलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर दिखाई ताकत,

ByVijay Singhal

Sep 11, 2023
Spread the love
मथुरा। भाकियू  चढूंनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी के आह्वान पर किसानों की मांगों को लेकर मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह तोमर के नेतृत्व में जुलूस निकाल जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर  प्रदर्शन कर ताकत दिखाई। एसडीएम  वैभव गुप्ता ने प्रदर्शन कर रहे किसानों को समझाकर शांत किया। सोमवार को भाकियू चढूंनी के कार्यकर्त्ता टैंक चौराहे पर एकत्रित हुए। वहां से जुलुस निकाल कर प्रर्दशन करते हुए कलेक्ट्रेट की ओर कूच किया। मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह तोमर ने कहा किसान लंबे समय से एमएसपी पर कानूनी गारंटी की मांग कर रहे हैं। केंद्र सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। देश में युवाओं के सामने बेरोजगारी की गंभीर समस्या है। किसानों को उसकी उपज का वाजिब दाम नहीं मिल रहा है, आलू किसानों  की आर्थिक स्थिति लगातार खराब हो रही है दूसरी तरफ लागत मूल्य, खाद, बिजली, डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। प्रदेश सरकार किसानों का दोहन और शोषण करने से बाज नहीं आ रही है। सरकार एमएसपी पर कानूनी गारंटी दे वरना किसान अब सड़कों पर उतरकर सरकार का विरोध करेंगे। ज़िलाध्यक्ष रामफल सिंह तोमर ने कहा बाढ़ प्रभावित किसानों को तत्काल मुआवजा दिया जाए। 15 सितंबर से धान की सरकारी खरीद सुनिश्चित की जाए। आवारा निराश्रित गोवंश से स्थाई समाधान कराया जाय। फसल के समय विद्युत कटौती बंद हो, कम से कम 18 घंटे विद्युत आपूर्ति दी जाए। नहर रजवाह सूखे पड़े हैं,  सिल्ट सफाई कर टेल तक पानी की आपूर्ति की जाए। सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली की घोषणा को लागू किया जाए। जनपद में खारे पानी की गंभीर समस्या है, ग्रामीणों को भी मीठा पानी उपलब्ध कराया जाएं। फसल के समय किसानों को डीएपी यूरिया आदि समय पर उपलब्ध कराये जायें। खाद बीज की कालाबाजारी पर अंकुश लगाया जाए। बैंकों में किसानों व उपभोक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार भेदभाव शोषण व भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जाए। तहसील कार्यालयों में दाखिल खारिज खसरा मूल निवास प्रमाण पत्र जाति प्रमाण पत्र, ईडब्ल्यूएस के नाम पर हो रहे शोषण को रोका जाए। कृषि मंडी  स्थलों पर व्याप्त अव्यवस्था व भ्रष्टाचार को रोका जाए व किसान हित की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उद्यान विभाग में सरकार द्वारा दी जाने वाली योजनाओं का लाभ आम किसानों को मिले ऐसी पारदर्शिता हो। चुनिंदा लोगों द्वारा किए जा रहे बंदरबांट पर रोक लगाई जाए। यमुना एक्सप्रेस वे के अंडर पास में भरे कीचड़ व पानी से निजात दिलाई जाए। यमुना एक्सप्रेस वे पर धार्मिक स्थलों को दर्शाने वाले स्थानों के बोर्ड वृंदावन से लेकर बलदेव तक लगाए जाएं। 10 साल से ज्यादा समय से जर्जर 25 किलोमीटर  लंबे बलदेव कैलाश मार्ग का तत्काल निर्माण कराया जाय। उपर खंड सिंचाई विभाग के बरारी माइनर में टेल तक पानी उपलब्ध कराया जाए। दघेंटा, मढ़ौरा आदि गावों में आधी अधूरी पड़ी चकबंदी प्रक्रिया को तत्काल पूरा कराया जाय। इसके बाद कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पर पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे  एसडीएम वैभव गुप्ता ने पहुंचकर कार्यकर्ताओं को शांत किया । प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम वैभव गुप्ता सौंपा को सौंपा गया। प्रदर्शन करने बालों में बिल्ला सिंह सिकरवार, कुंतभोज रावत, हीरो काका, श्यामपाल सिंह, प्रताप सिंह प्रधान, डा सतीश चन्द्र, डा राधे श्याम सिकरवार, हीरा सिंह चौधरी, डा अशोक चौधरी, संजय कुमार सरपंच, वीरेंद्र सिंह सरपंच, रामकुमार उर्फ भग्गा, प्रेम सिंह सिकरवार, छत्रपाल सिंह सिकरवार, गौरव तोमर, जयपाल सिंह चौधरी, मान सिंह उर्फ भुल्ली, चरण सिंह पवार, पुष्पेंद्र सिंह चौधरी, मोहन सिंह प्रधान, राहुल चौधरी, संदीप कुमार, वीरपाल सिंह प्रधान, श्यामवीर सिंह सिकरवार, शैलेंद्र सिंह, योगेन्द्र सिंह, महेश पहलवान, ओमवीर सिंह मास्टर, सोनवीर सिंह, अंतराम, उदयवीर सिंह तोमर, हरिपाल सिंह सिकरवार, शयमवीर सिंह परिहार, हरिओम सिंह परिहार, रामभरोसी प्रधान, गणेश तोमर, भूले फौजी, रवि मुहम्मद, अंकित कुमार, भूरी सिंह प्रधान, सोहन सिंह, अमर सिंह प्रधान, प्रेमपाल सिंह पवार, योगेन्द्र प्रधान, जयवीर सिंह प्रधान, रमेश प्रधान, राजेंद्र सिंह तोमर, श्री कृष्ण, भरत सिंह, बच्चू सिंह भरंगर, डा प्रकाश, बौली सिकरवार, मानवेन्द्र सिंह चौधरी, मुखिया, अशोक, वीरेंद्र आदि रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.